Saturday, December 3, 2011

dil rh gya

जैसे शमा रह गई पिघल के,
वैसे दिल रह गया मचल के,
उनके सितम हम सह न पाये,
बेवक्त जा रहे हम घर बदल के."रैना"

idhar paucha

इधर पौचा लगाये  उधर झाड़ू करता फिरे सफाई तू,
तन बदन को मल मल नहाये,करता फिरे मन आई तू,
खूब सूट बूट पहन इत्तर लगा के तू बन गया है छैला रे,
जब सब कुछ साफ कर लिया,फिर मन क्यों रखा मैला रे.
पहले मन वाला घर तेरा साफ कर ले,
फिर चाहे जिस यार का पल्ला पकड़ ले.
पहले मन वाला .........................
चाहे मीरा जैसे इक तारा तू बजा ले,
चाहे बुल्ले जैसे नाच के यार मना ले,
चाहे कुए में गिर यार कृष्ण को बुला ले,
ये मर्जी है तेरी हाथ जहां धर ले.
पहले मन वाला ........................."रैना"



Friday, December 2, 2011

sone ki koi sift nhi

 मेरे मालिक की तारीफ कुछ ऐसे भी
सोने की सिफ्त नही,
ना ही सिफ्त सुनार की,
तू खुद ही सिफ्त सारी,
रंगत मस्त बहार की. 
अंग तेरे देख महकते.,
गहना खुद पे इतराये,
नैना तेरे तन को छू के
कांच भी हीरा हो जाये.
नैना तेरे तन को छू के,
कांच भी हीरा हो.........
खोले जुल्फे खुशबू बिखरे,
हवा बहार की चल जाती,
सुर्ख लबों की देख के लाली,
लाल की लाली ढल जाती,
हुस्न मणी को देख के फिर तो,
नाग मणी भी घबराये.
नैना तेरे तन को छू के,
कांच भी हीरा हो........."रैना"

sham dalte hi

शाम ढलते ही,
शमा जलते ही,
परवाने मचलते ही,
उनका ख्याल आ गया,
होठों पे सवाल आ गया,
काश हम जुदा न होते,
फिर तो यूँ तन्हा न रोते. "रैना"

Thursday, December 1, 2011

ishak me tere pagal

इश्क में तेरे पागल हो गया अपना आप गवा बैठा,
मैंने तुझ में क्या देखा तुझे अपना खुदा बना बैठा.
दिन में मुझे चैन नही और रात को नींद नही आती,
मैं मासूम जिन्दगी को लाइलाज रोग हूँ लगा बैठा.
याद तेरी तो जान की दुश्मन आ कर मुझे घेर लेती,
कायम फिर भी कई बार अश्कों की बाढ़ में बहा बैठा.
मैं आवाजे दे रहा बुलाता मगर यही तो मलाल रहा,
आप इस पार भी नही आये मैं उस पार हूँ जा बैठा."रैना"

,
इक मुद्दत से बैठे है इंतजार में मगर उसने हमारी तरफ देखा भी नही "रैना"

कहने को जिन्दा है वैसे कब के मर चुके लाश कंधे पे रखे घूमते है."रैना"

mohe de do more ghnshyam

 राधा रानी घनश्याम से विनती कर रही है

मोहे दे दो मेरे घनश्याम, थोडा सा तेरा रंग काला,
चाहे मांग लो जो भी दाम, हाँ दे दो मोहे रंग काला.
हां-हां  थोडा सा तेरा रंग काला,........................
तेरा काला रंग आँखों में सजाऊगी,
तन पे मल के जोगन हो जाऊ गी,
हुई राधा तोरी बदनाम,दे दो मोहे रंग काला.
हां-हां  थोडा सा तेरा रंग काला,........................
गोरा गोरा कृष्ण लोग कहे सारे,
काली काली राधा कह के पुकारे,
जान दुगी मैं तुझको इनाम, दे दो मोहे रंग काला.
 हां-हां  थोडा सा तेरा रंग काला,........................"रैना"
सुप्रभात जी .................................good morning