Tuesday, April 17, 2012

जिसने घर है बरबाद किया, 
हमने उसको ही याद किया,
माली  रूठा  दिल  है  टूटा,
"रैना"चमन न आबाद किया............"रैना"

dil me apne dard chhupa

दिल में दर्द छुपा के रखते,
लब पे फूल सजा के रखते.
बेशक उनको मिलती मंजिल,
"जो भी आस लगा के रखते......"रैना"



Monday, April 16, 2012

mera bhart mhan

मेरा भारत देश महान,
यहाँ सब उल्टा ही होता है,
बेईमान गुलछरें उडाता है,
इमानदार सुबक सुबक के रोता है.
बेशक नेता तो झूठ तोलते है,
मगर यहाँ के यंत्र भी झूठ बोलते है.
जिस दिन मौसम विभाग बरसात न होने की बताता है,
उस दिन इंद्र देव पानी जरुर बरसाता है.
प्रधान मंत्री कहते महंगाई घट रही है,
यहाँ जनता की छाती फट रही है.
बाबे भक्तों को माया से दूर रहने की बताते है,
मगर खुद बाबे हर रोज करोड़ों रूपये कमाते है.
हमारी संस्कृति कहती तन से कपड़ा नही हटाना है,
हीरोइने कहती है हमें तो सब कुछ दिखाना है.
वैसे माँ बाप की सेवा करना लडकों का धर्म है,
लडके कहते बुजुर्गों को साथ रखने में आती शर्म है.
देखिये भ्रष्टाचार मिटने का हमने भीड़ा उठाया है,
मगर भ्रष्टाचार तो हमारे खून में ही समाया है.
बाबु जी आफिस में रिश्वत लिए बिना कलम न हिलाते है,
घर में बच्चे बाबु जी को खूब टांका लगते है.
भारत में तो आम आदमी का निकल रहा तेल है,
क्योकि यहाँ अब सारा सिस्टम ही पूरी तरह फेल है.
नैतिकता का पतन हुआ अब कोई न ठिकाना है,
देखिये तो नातिन से शादी कर रहा नाना है.
हाय राम अब तो तुने ही बचाना है................"रैना"



Sunday, April 15, 2012

sajan more bole n mnwa udas

सजन जी,
 बसते मन के पास,
मोह से बोलत नाही,
मनवा बहुत उदास.
सजन जी ...............
समझ आई गलती मोरी,
तोड़े है वादें कसमें तोड़ी,
पी संग प्रीत लगाई नाही,
बैरी दुश्मन के संग जोड़ी,
देखा सारा जग अजमा के,
अब पी मिलन की आस.
सजन जी ..............."रैना"
सुप्रभात जी ...........good morning ji

Saturday, April 14, 2012

मेरा हर कर्म जमाने के लिए,
सब खोया कुछ पाने के लिए.

meri udasi ka shbab

 मेरी उदासी का शबब तू है खफा,
इतना बता हमसे हुई क्या वो खता,
जो बावफा का दम भरा करते कभी,
अब क्यों हुये है वो यकायक बेवफा......."रैना"
मेहनत लगन उस पे विश्वास करे,
जीवन महकाने का प्रयास करे,
बेशक उसने बख्शे है कुछ लम्हें,
इन लम्हों में ही कुछ पल खास करे..."रैना"
सुप्रभात जी ...........good morning ji