Saturday, March 2, 2013

ai gunahgar

दोस्तों ग़ज़ल का रंग देखे

मैं खतावार मुजरिम सजा दे मुझे,
माफ़ मत कर खता तू कजा दे मुझे।
जिंदगी से करे हम गिला क्यों भला,
कब वफा इस शहर में दगा दे मुझे।
मैं भटकता रहा घर तेरा खोजता,
कर रहम सुन दुआ अब पता दे मुझे।
मैं तिरा हो गया अब मिरा तू सनम
यार एक आध जलवा दिखा दे मुझे।
हम अभी जिन्दगी के तलबगार है,
हो सके तो अजल से बचा दे मुझे।
रात भर देखते ख्वाब कब हो मिलन,
प्यार महबूब "रैना" मिला दे मुझे।।।।"रैना"

ham har roj

हम हर रोज सोचते ???
अपनी बीवी से ??????
इतना क्यों डरते है,
मगर ?????
कुछ बोल नही पाते।"रैना"

hasy wyng

दोस्तों अब मैं आप को हंसाने की तैयारी में लग गया हूं,
मेरी हास्य कविता आप के दरबार में हाजिर है,
दोस्तों मैं जो लिखता हूं दरअस्ल वो घर की बात ही होती है,
क्योकि बाहर वाली को मेरी बीवी भी पसंद नही करती,
सच बताऊ अब मेरी उम्र पचास साल की हो गई है,
भारत में पचास साल के बाद खासकर आदमी कब्र में पैर लटका देता है,
हम भी पीछे नही हमने भी आगे का प्रोग्राम बनना शुरू कर दिया है,
वैसे अपने कर्म इतने बुरे नही है मुझे लगता है मैं अगले जन्म फिर इन्सान बनुगा
इन्सान न बना तो जानवर बनुगा।मैं अपनी दोनों ओप्शन भगवान के समक्ष कैसे
रखता हु एक कविता के माध्यम से पेश कर रहा हूं।

हे भगवन,मेरे मालिक सुन ले मेरी फरियाद,
अगले जन्म में किसी मेम का कुत्ता बनाना,
या बना देना किसी बड़े नेता का दामाद।
"रैना"ने इस जीवन में बहुत करली खोज है,
बस इन दो योनियों में तो मौज ही मौज है। "रैना"
दोस्तों कविता की चार लाइनें ही सुना रहा हूं
पूरी कविता तब सुनाऊ गा जब कवि सम्मेलन में बुलाओ गे।

Friday, March 1, 2013


याद करता नही वफा उसकी,
ख्याल फिर भी तिरा रखे मौला,
राज तुझको समझ नही आये,
प्यार की इन्तहा इसे कहते।।।। "रैना"
सुप्रभात जी ...........जय जय माँ

डीजल पट्रोल महंगा????
नेता परेशान ??????
भ्रष्टाचार की गाड़ी कैसे चलेगी।"रैना"

yad krta nhi

याद करता नही वफा उसकी,
ख्याल फिर भी तिरा रखे मौला,
राज तुझको समझ नही आये,
प्यार की इन्तहा इसे कहते।।।। "रैना"
सुप्रभात जी ...........जय जय माँ 

bjt

बजट के बारे मेरे दोस्तों ने काफी लिखा
मेरा विचार

वैसे आम बजट पढ़ कर श्रीमान चितम्बरम ने सुनाया है,
मगर तड़का पीएम मनमोहन और सोनिया ने लगाया है।
बजट ने ऊँचे को और उंचा निचली श्रेणी को ऊपर उठाया है,
मध्य वर्ग को औंधे मुहु गिरा महंगाई का टीका लगाया है।
चितम्बरम के आम बजट ने अपना जलवा दिखा दिया है,
मात्र चौबीस घन्टें बाद ही पट्रोल का दाम और बढ़ा दिया है।
वैसे रेल मंत्री बंसल ने रेल बजट में दिलचस्पी तो दिखाई है,
उस में भी सीटी पीएम मनमोहन और सोनिया ने बजाई है।
तभी तो राय बरेली में जा कर इक और कोच फैक्ट्री लगाई है,
भारत देश की जनता हैरान परेशान दुखी अब देती दुहाई है।
नेताओ ने वोट की रोटी सेकने को देश की बुरी हालत बनाई है,
सोने की चिड़िया पिंजरे में बंद कर स्विस बैंक में बैठाई है। ......"रैना"

 

biwi se kha

मेरी राय

डीजल पट्रोल के रेट फिर बढ़े।
लोग बड़ी गहरी सोच में पड़े,
अब क्या करे,??????
मेरे विचार में नेता से मत लड़े,
बस इतना करे??????
वाहन जहां तहां कर दे खड़े,
और 10-15 दिन वाहनों पे न चढ़े।
फिर पट्रोलियम मंत्री सहित????
पट्रोल पम्प वाले तुम्हारे पैर चाटें गे,
पट्रोल, डीजल की थैलियां ????????
दस दस रूपये में बांटे गे। ..............."रैना"