Tuesday, February 28, 2012

mere sine me

 सीने में ज्वाला दहकती रहती है,
आँखों से मुसल्सल गंगा बहती है,
गम से  अपना गहरा रिश्ता यारो,
दुःख ख़ुशी न हमें अपना कहती है."रैना"

meri majburi ko

मेरी मज़बूरी को तू समझ नही सकता,
तेरा मुफलिसी से कभी पाला न पड़ा है.
मेरे नसीब में है गरीबी की गहरी खाई,
तेरा नसीब अमीरी के ऊँचे टीले पे खड़ा है."रैना"

auro ko aekta

औरों को एकता का पाठ पढ़ाने वाले ब्राह्मण अब खुद बिखर रहे है,
वो समाज से एकदम अलग हो जाते जो थोडा बहुत निखर रहे है."रैना"

gokul ki gliyo me

गोकुल की गलियों में,
ढुढत है राधे घनश्याम,
पी की प्रीत में हुई भावरी,
रटत है श्याम श्याम,
गोकुल की गलियों में.......
काहे नाता तोड़ गये हो,
मोहे तन्हा छोड़ गये हो,
सीने पे गहरा घाव लगा के,
जिगर से खू निचौड़ गये हो,
साजन के संग प्रीत लगा के,
राधा हो गई  है बदनाम.
गोकुल की गलियों में ........"रैना"
सुप्रभात जी ....................good morning ji  
ਟੂਟੇ ਦਿਲ ਦੀ ਦਵਾ ਨਾ ਕੋਈ ਯਾਰਾ,ਦਵਾਈਯਾਂ ਭਾਵੇ ਲਖ ਸਜਨਾ,
ਜਿਨੇ ਇਸ਼ਕੇ ਦਾ ਭੈੜਾ ਰੋਗ ਲਾ ਲਿਆ,ਓਹ ਰੁਲੇ ਜਿਵੇ ਕਖ ਸਜਨਾ."ਰੈਣਾ"
tute dil di dwa na koi yara dwaaiyan bhave lakh sajna,
jine ishke da bhaida rog la liaa oh rule jive kakh sajna."raina"   

dil bekarar ho rha hai

दिल तो बेकरार हो रहा है,
अब मेरा प्यार रो रहा है,
रोती आँखें चुप करा जाओ,
आ जाओ साजन आ जाओ.
आ जाओ साजन न्न्नन्न्न्न
आ जाओ..................
 दशहरा दीवाली गई होली आई,
ऋतू  बसंत देखो बहार महकाई,
श्यामा आ  राधा को रंग लगाओ.

आ जाओ साजन आ जाओ.
आ जाओ साजन न्न्नन्न्न्न
आ जाओ..................
अब  सनम सही जाती न दुरिया,
कुछ  समझो दिल की मजबूरियां,
तड़फे है दिल न और तडफाओ.

आ जाओ सजन आ जाओ.
आ जाओ साजन न्न्नन्न्न्न
आ जाओ.................."रैना"

Monday, February 27, 2012

mhone lga hai ye ahsas

अब मुझको ये एहसास होता,
तू हरपल हरदम मेरे पास होता.
मगर तू मेरे बारे में नही सोचता,
काश "रैना" भी  तेरा खास होता "रैना"