Thursday, January 31, 2013

aankhe har dam

इक और रचना दोस्तों।
गई सारी "रैना"लिखता रहा।

आंखे हरदम सूखी रखना,
मजबूरी है मेरा हंसना।
इस हालत में जी ले कैसे,
मुश्किल है अब मेरा बचना।
मौसम जब लेता अंगड़ाई,
यादों के नागों ने डसना।
हर गम सहते जिसके खातिर,
उसने छोड़ी बातें करना।
रिन्दों के बच्चे रोते हैं,
"रैना"तुम विष मय मत चखना।"रैना"
रिन्दों =शराबी  

jldi me tum

दोस्तों मेरी ये साधारण सी रचना,
एस एम एस गर्ल्ज कालेज बरारा,
की प्रिंसिपल डा प्रवीन वर्मा,
 द्वार गाई जा रही है।आप को कैसी लगी।

जल्दी में तुम क्यों रहते हो,
जाने की पहले कहते हो।
खुद को भूले, सब की चिन्ता,
इतनी पीड़ा क्यों सहते हो।
देखो तो मेरी आँखों में,
किस दुनिया में तुम रहते हो।
मैंने अपने दिल की कह दी,
अब बोलो तो जी कैसे हो।
"रैना" हमको अच्छे लगते,
मन के घर में अब रहते हो।"रैना"


Wednesday, January 30, 2013

दुनिया गुजरे कूचे से,
उसके कदमों की आहट,
दिल पर दस्तक देती हैं।"रैना"
खोले दिल के दरवाजें,
जब चाहो घर आ जाना,
आना तो ऐसे आना,
फिर तुम वापिस मत जाना।"रैना"

 भूलना चाहते हैं तुझे,
तू हमें भूल जा बावफा।:रैना"

उनको तो भूलने की आदत,
हम यादों में खोये रहते,
अपनी आखों में कटती शब,
वो मस्ती में सोये रहते।"रैना"

Tuesday, January 29, 2013

tu jan le

दोस्तों आप की शान में,

अब हकीकत जान ले तेरी,
छोड़ करना तू मिरी मेरी।
सोच अपनी जिंदगानी की,
वक्त कम है क्यों करे देरी।
देख आईना गुमां करता,
जिस्म मिट्टी खाक की ढेरी।
आज है कल हो न हो "रैना"
कौन जाने कब लगे फेरी। "रैना"

Monday, January 28, 2013

hm mrne ki

इंडिया के लोग????
 मर मर के जीते है,
और विदेशी ??????
जी जी के मरते है,
तभी हम????
पचास साल में बूढ़े हो जाते है,
और विदेशी ?????
70 साल में घोड़ी चढ़ते है।
इस लिए मर मर के नही,
जी जी के मरना सीखो,
विदेशियों से 70 साल में???
घोड़ी चढ़ना सीखो।
पर जनसंख्या का ख्याल रखना। "रैना"

mar gye aajadi ke diwane


हंस के लाठी गोली खाने वाले,
मर गए हैं आजादी के दीवाने,
अफ़सोस चम्मचों के हिस्से???
राज आया ।।।।।।।।।।।।।  "रैना"