Sunday, August 5, 2012

dost mil jate bahut hath

मिल तो जाते हाथ मिलाने वाले,
कम है दोस्त फर्ज निभाने वाले.
बनते है दोस्त मतलब के खातिर,
मिलते दिल का राज छुपाने वाले......"रैना"




Saturday, August 4, 2012

kamlog jirhe kuchh

 कम ही जीते कुछ करने को,
ज्यादा जीते है मरने को,
जीवन दो पल ऐसे न बिता,
नाम रहे कुछ ऐसा कर जा. "रैना"     

apne ghar men bhi

 अब तो हादसे पेश आ रहे ऐसे,
 अपने घर में रहते अजनबी जैसे,
जीने की कोई ख्वाइश तो नही है,
उसकी मर्जी के बिना हम मरे कैसे."रैना" 
अन्ना जी अब देश भक्ति की आग में ज्यादा न जलो,
अपना लौटा कटोरी उठाओ अपने घर की तरफ चलो,
तुम्हारी टीम ने ही तुम्हारा काम तमाम  कर दिया है,
जी लोगों को जिसका अंदेशा था वही काम कर दिया है."रैना"    

tab naina aansu barsane lge

जब दिल के घर से सामान उठाया,
आँखों ने जम के पानी बरसाया,
फिर हमने भी अपनी जिद्द न छोड़ी,
दोबारा से दिल का घर न सजाया. "रैना"  

mujhe nsib n hui khushi yaro

काश मिले कोई हंसाने वाला,
उजड़े घर में दीप जलाने वाला.
भटके है इस बस्ती के बाशिंदे,
आये  कोई राह दिखाने वाला. "रैना "

tere didar ki talb rhtihai

 दीदार की तलब रहती है,
आँखों से नदिया बहती है. 
तू बेखबर दर्द नही समझे 
जान लाखों दुःख सहती है."रैना "