Sunday, September 18, 2011

desh bchao

करे कोई रथ यात्रा कोई करे उपवास,
कुर्सी को हथियाने के हो रहे प्रयास,
हो रहे प्रयास तुरप का इक्का चलाये,
भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाये,
देश के मसीहा बन गये अब भ्रष्टाचारी,
महंगाई से त्राहि त्राहि करे जनता सारी,
कहे अन्ना बड़ी शान से मैदान में आओ,
भ्रष्टाचारी नेताओ को सबक सिखाओ,
    भारत देश बचाओ  "रैना"

Saturday, September 17, 2011

चाहे नेता उपवास करे, चाहे प्रवास करे,
डाका तो जनता की जेब पर डलना निश्चित है."रैना"
मत हंस किसी के चेहरे की झुरियां  देख कर,ये वर्षों का अनुभव बयान कर रही है.""रैना"

टहनी से टूटे पत्ते को ये हवा न जाने कहां उडा कर ले जाये गी."रैना"

ये अलग बात गिरता है या संभलता है,मगर इन्सान  गिरगट से जल्दी रंग बदलता  है."रैना"

Friday, September 16, 2011


तेरी कहां नजर है,उसको सब खबर है,
तूं भटक हुआ डगर है.हाले दिल से बेखबर है.
यूँ ही चिंता फ़िक्र में सारी जिन्दगी बिताएगा,
तूं उसके दर आ जा सारा दुःख मिट जायेगा."रैना"
सुप्रभात के साथ -------------------good morning
तेरी कहां नजर है,उसको सब खबर है,
तूं भटक हुआ डगर है.हाले दिल से बेखबर है.
यूँ ही चिंता फ़िक्र में सारी जिन्दगी बिताएगा,
तूं उसके दर आ जा सारा दुःख मिट जायेगा."रैना"

Thursday, September 15, 2011

बेवजह मायूस  न यूँ दिल निराश कर,
जो नसीब में नही उसकी भी तलाश कर."रैना"

Wednesday, September 14, 2011

इस से बड़ा अपमान क्या है,
हिंदुस्तान में हिंदी अंग्रेजी में पूछती ?
मेरी पहचान क्या है."रैना"
फिर भी हिंदी दिवस की बधाई हो शाम के समय