Wednesday, January 2, 2013

दोस्तों आप की तव्वजो चाहुगा।

जिन्दगी तो इक तमाशा है,
साथ आशा के निराशा है।
काश मिलता वो यही कहते,
हाथ में जल मन प्यासा है।
खूब हंसते  देख रोते को,
कौन देता अब दिलाशा है।
है गिला शिकवा उसी से ही,
खास जिसने बुत तराशा है।
वो तुझे कैसे मिले "रैना"
क्या कभी तूने तलाशा है।"रैना"

Tuesday, January 1, 2013


दिन महीने चल दिया है साल देखो,
हम नही बदले वही है हाल देखो।
बेवफा से अब गिला भी क्या करे हम,
जिन्दगी बरबाद  है  बेताल देखो।
बोलता जो झूठ जिसको सच न माफिक,
आजकल मिलता उसी को माल देखो।
देखने को कुछ नही बाकी बचा है,
क्या खिलाये गुल नया अब साल देखो।"रैना"

din mahine

दिन महीने चल दिया है साल देखो,
हम नही बदले वही है हाल देखो।
बेवफा से अब गिला भी क्या करे हम,
जिन्दगी बरबाद  है  बेताल देखो।
बोलता जो झूठ जिसको सच न माफिक,
आजकल मिलता उसी को माल देखो।"रैना"









हमको खुद से मोहब्बत नही है,
सजने सवंरने की आदत नही है,
खिड़की के शीशे में झांक लेते है,
आईना देखने की हिम्मत नही है। रैना"

महबूब मेरे इश्क ने तेरे पागल किया है,
तीरे नजर का है असर दिल को घायल किया है।
हो पास फिर भी दूर क्यों ऐसे मजबूर हो तुम,

याद उनकी जब कभी आ जाती है,

मौसम जब भी करवट बदले,
यादों के शोलें भड़के हैं,
हम तो अक्सर तड़फे जैसे,
बिन पानी मछली तड़फे हैं।"रैना"

इक ग़ज़ल जीईईईई आप के

मुझसे खफा तकदीर मेरी,
बदली हुई तस्वीर मेरी।
बेदर्द ने कुछ भी न छोड़ा,
आंसू फकत जागीर मेरी।
राँझा गिला करता खुदा से,
गुम हो गई है हीर मेरी।
"रैना यही गम है मुझे भी,
सुनता नही वो पीर मेरी।"रैना"


दोस्तों इक प्यारा शेर आप के लिए।

साल भर याद तुझको न आई मिरी
साल आया नया आज तो याद करे,।
मांगते खैर हम तो तिरे ही लिये,
काश मेरे लिये यार फरियाद करे। "रैना"