Monday, August 20, 2012

hath nhi ab dil milana hai

हाथ नही जब दिल मिलते है,
गुल उल्फत के तब खिलते है।
प्यार की गंगा बहने लगती,
ये पत्थर तब ही पिगलते है।
आशिक खुद को धोखा देते,
दिल के जख्म नही सिलते है।
"रैना" शिकवे आज भुला के,
ईद का दिन आ गले मिलते है,....."रैना"

Saturday, August 18, 2012

afwahon se n dra

अफवाहों से न डरा करते,
जुल्म से तो डट के लड़ा करते।
जिसमें शिक्षा की बात न हो,
ऐसी पुस्तक  न पढ़ा  करते।
 वजह रहे तो तकरार करे,
यू  ही बखेड़ा न खड़ा करते।
"रैना" आखिर सूरज निकले,
मन को छोटा न करा करते।.......... "रैना"

mehanat se lkir bnate hai

करमों से ही तक़दीर बने,
जतन करे तब तस्वीर बने।
मुशिकल से टकराने वाला,
बेशक जिंदादिल वीर बने।
सब के हिस्से न इबादत है,
किस्मत से राँझा हीर बने।
काश मिलन हो जाये उससे,
"रैना" ऐसी तदबीर बने।...."रैना"

Sunday, August 12, 2012

gair to bawfa

गैर तो बावफा हो गये,
वो मिरे बेवफा हो गये.
तोहफा ये मिला दोस्तों, 
इश्क में हम फना हो गये..... "रैना" 

Saturday, August 11, 2012

dil se niklte nhi hai,

    गम के सूरज तो छिपते  है,
    पर दिल के दाग न मिटते है. "रैना"
  

tagde kale

तगड़े मोटे मोटे है,
पर दिल के खोटे है,
नेताओं की क्या बात करे,
ये तो सरकारी झोटे है........"रैना"

mel jab bemel

 जब मेल बेमेल होता,
 इन्सान तब फेल होता.
 कोई नही कुछ भी करता,
सब किस्मत का खेल होता.
देवी आँख खुली रखती,,
फिर तो नेता जेल होता."रैना"