Sunday, January 6, 2013

likhne


हाये इसी गम ने कहर ढाये।
हम नाम तेरा लिख नही पाये,
तू दूर आँखों से रहे लेकिन,
हैं पास ही मेरे तिरे साये। "रैना"  

Saturday, January 5, 2013

her bato ke ham

शेर बातों के हम जानते हैं बात करना,
कोई मरता मरे हमें लफड़े में नही पड़ना,
गाँधी के चेले हम किसी से नही लड़ना,
हमने मंत्री बनना है सूली पे नही चढ़ना।।"रैना"

kay likhte rhte

तुम क्या लिखते रहते हो,
खोये खोये बैठे हो।
क्यों किस के खातिर रैना",
इतनी पीड़ा सहते हो। ........."रैना"

Thursday, January 3, 2013

खुद से न तुम धोखा करो,
क्या है कमी सोचा करो।
सच बोलता है आइना,
तुम गौर से देखा करो।
तू और का घर देखता,
अपना कभी मौका करो।
सोचे बिना सब बोलते,
उनको न यूँ टोका करो।
"रैना"न सुनता मानता,
उसको न तुम रोका करो।"रैना"
बहनों के लिए

तू अबला चंडी काली भी,
तू कांटा कोमल डाली भी।
तेरे दम से दुनिया चलती,
जगजननी तू आदि शक्ति।
तू अब हिम्मत क्यों हारी है,
क्यों सोचे अबला नारी है।
मत डर उठ बन चंडी काली,
तुझ में ताकत शक्ति शाली।
अब मत घबरा उठ आगे आ,
दुर्गा बन कर दुष्टों को मिटा।
यही वक्त की पुकार है।।।।।।।"रैना"

Wednesday, January 2, 2013

am gila bhi

दोस्तों दिल का टुकड़ा पेश कर रहा हु।

हम गिला भी कर नही सकते,
क्या करे खुद मर नही सकते।
सामने आ कुछ कहे तुझ से,
दूर बैठा लड़ नही सकते।
जख्म दिल पे हैं लगे इतने,
अब दवा से भर नही सकते।
है फटी चादर नसीबों की,
हम रफू भी कर नही सकते।
दूर मंजिल थक चुके हम,
अब चढ़ाई चढ़ नही सकते।
वक्त "रैना" को डरा सकता,
दर्द से हम डर नही सकते।"रैना"

mai nhi to

मैं नही तो तू नही है,
मैं जहां हूँ तू वही है।
जानता इस सत्य को भी,
गल्त मैं हूँ तू सही है।"रैना"
सुप्रभात जी।।।।।।।।।।।।।।