Saturday, April 20, 2013

pahredar ab

 चीख चीख के इक मुद्दत से हवायें ये कहती हैं,
बेटियां तो सदियों से दुःख तकलीफें सहती है।
कलियों को मसलता कोई फूल को तोड़ देता है,
इन बदनसीबों को कोई अँधेरी राह पे छोड़ देता है।
बेशक कहने को हमने सख्त कानून बनाया है,
मगर बेचारी बेटी ने कभी भी इंसाफ न पाया है।
कुलटा बदचलन का बस्ती ने ये शौर मचाया है,
कोई न सोचता इस हाल में किसने पहुचाया है।
आखिर ऐसा कानून अब बनाया क्यों नही जाता,
इन दरिंदों को फांसी पे लटकाया क्यों नही जाता।"रैना"

चाहे बेचारे गम के मारे टूटे तारें हैं ये पति,
मगर औरत के बिना नही आदमी की गति।"रैना"

Friday, April 19, 2013

soch ka

व्यंग्य कविता

खैर इस में न कोई तर्क वितर्क दोस्तों,
हो चूका हमारी सोच का बेड़ा गर्क दोस्तों,
दिलों में भर गया शैतानियत का जहर,
इंसानियत का बचा न अब अर्क दोस्तों।
बेटी को बचाने का चला रहे है अभियान,
भारत देश में बेटी का जीवन नर्क दोस्तों।
किसी की इज्जत लुटे या बचे क्या करना,
इन नेताओं को न पड़ता कोई फर्क दोस्तों।
हालात ऐसे बन गये "रैना'करे तो क्या करे,
गम गस्त करने को पीते चाय कड़क दोस्तों।"रैना"
सुप्रभात  जी  जय जय माँ जय जय माँ


Thursday, April 18, 2013

mai musafir hu

मैं मुसाफिर हूं पर मंजिल का पता नही,
दस्त के जंगल में भटक रहा कस्तुरी मृग जैसे,"रैना"

sun maa mhagauri

माँ महागौरी सुन अर्ज मोरी,
दे भक्ति  का वरदान मुझे,
उठते बैठते सोते जागते,
हर पल हो तेरा ध्यान मुझे।
मेरी माँ मेरी माँ ................
त्यागी तपस्वी मईया रानी,
हर दुःख को सह लेती,
बच्चों के लिए अम्बे माता,
भूखी भी है रह लेती,
जय जय माँ जपता रहू,
इतना तू दे ज्ञान मुझे।
मेरी माँ मेरी माँ ..............
और कोई हो फिकर न चिंता,
तेरे चरणों में समर्पण कर दू,
तन मन धन महागौरी माँ,
तुझको ही अर्पण कर दू,
अच्छा बुरा जैसा भी हूं,
अब  तू अपना जान मुझे।
मेरी माँ मेरी माँ .............."रैना"



Wednesday, April 17, 2013

doston

दोस्तों व्यर्थ में ताकत खर्च न करो,
अब ऐसा लगता है भारत माँ की?????
इज्जत बचाने को ताकत लगानी पड़ेगी।
काले अंग्रेजों को भगाने के लिए अब तो,
फिर "रैना"खून की नदी बहाने पड़ेगी।"रैना"


नींद आती ही नही क्या करे,
याद जाती ही नही क्या करे,
बिन तिरे वीरान गुलशन हुआ,

sagar me

सागर में उतरने वाले,
नालें नदी की प्रवाह कब करते।"रैना"
भोंकते कुत्ते देख रास्ता मत बदल,
शेर बन जा कुत्ते दूम दबा कर भाग जायेगे।"रैना"

ab ke sawan

अब के सावन मेरी आँखों से बरसे गा,
फिर भी मेरा ये दिल प्यासा ही तरसे गा।
मेरा दम तो कर देगा तब घर ही खाली,
बिजली चमके गी जब भी बादल गरजे गा,"रैना"