Wednesday, April 17, 2013

dil ke shar

दिल के शहर में जब जलजला आया,
मिट गया सब कुछ,
रह गया यादों का संदूक बाकी।"रैना"

Tuesday, April 16, 2013

दिल के इक कोने में अब भी उठता है धुँआ,
वैसे मुद्दत हो गई है चिराग बुझे हुये।"रैना"

 जब भी उदास होता दिल,
किताब में रखे मुरझाये फूल देख लेते है।"रैना"

kalratri ambe

कालरात्रि अम्बे रानी,
सुन ले मेरी दर्द कहानी,
मनवा मोरा भटक रहा है,
पल भी चैन न आये,
गर तू मईया किरपा कर दे,
जीवन सफल हो जाये।
मईया जीवन ................
दुष्ट मारनी भक्त तरनी,
मुझ पे भी उपकार करो माँ,
उदेश्य हीन ये जीवन मेरा,
विनती अब स्वीकार करो माँ,
मोह माया से टूटे रिश्ता,
तेरा ही रंग चढ़ जाये।
मईया जीवन ................
सुन ले मेरी मत कर देरी,
रास्ता मुझे दिखा दे,
पांच सात जो दुश्मन है माँ,
उनको दूर भगा दे,
"रैना"का ये जीवन तो फिर,
गुल जैसा महकाये।
मईया जीवन ................"रैना"
जय जय माआअ जय जय माँ



 कवियों की आसमान से ऊँची परवाज देखिये,
मधु की महफ़िल का अलग ही अन्दाज देखिये।
गीत ग़ज़ल छंद दोहे कविता की खुश्बू  महकती,
फेसबुक पे ही न समस्त विश्व में चारसू महकती।
बेशक मधु की महफ़िल तो  रचनाओं की खान है,
इसके हर कवि की अपनी शैली अलग पहचान है।
कुछ लोग तो लिखने के नाम पर पापड़ ही बेलते,
मगर इस ग्रुप के कवि निरन्तर लफ्जों से खेलते।
भगवन ग्रुप के कवियों को लफ्जों का धनी बना दे,
तारे के भांति मधुसुदन का नाम विश्व में चमका दे।"रैना"

tere bare me

ये रही ग़ज़ल आप की महफ़िल में
दोस्तों ग़ज़ल में काफिया रदीफ़ का
 ध्यान रखना ही काफी नही है,
मात्रा और बहर का भी ध्यान रखना होता है,

देख तुझको सोचता रहता,
दिल मिरा तो रोकता रहता।
खेल मत तू इश्क की बाजी,
हमनवा तो टोकता रहता।
वो नजर आता नही मुझको,
कौन मुझ में बोलता रहता।
तेरे घर का क्या पता अक्सर,
मैं हवा से पूछता रहता।
 कुछ करे तो क्या यही सोचे,
खून अक्सर खोलता रहता।
देखता कब भार मैं अपना,
हर किसी को तोलता रहता।"रैना"

meri aankhon

दोस्तों ये ग़ज़ल गम में डूबी

दहकती आग दिल की जलाये मुझे
गम बहुत चैन पल भी न आये मुझे।
पीठ पे वार कर हाल भी पूछते,
अब खुदा दोस्तों से बचाये मुझे।
क्या हुआ मैं कभी सोचता ही नही,
वो कहानी जमाना सुनाये मुझे।
जिन्दगी का सफर हो हसीं दूर तक,
काश वो रास्ता अब दिखाये मुझे।
हम भला बात कैसे जफा की करे,
बेवफा रात भर हैं जगाये मुझे।
बिन तिरे सोचते जान दे दे अभी,
देख लो मौत फिर भी न आये मुझे।"रैना"





krayedaro ne

जलजला आया हिली धरती,
कम्पती दुनिया डरी सहमी,
जो कहर होगा नही रूकता,
जोर चाहे तू लगा कितना,
गर नजर उसकी हुई टेडी,
फिर भला कैसे बचे कोई।
कर दुआ मेरे खुदा सुख दे,
बख्श दे अब जान मत दुःख दे।"रैना"