Wednesday, September 19, 2012

ham hindu ham hundu

हम हिन्दू हम हिन्दू ?????
सब ने शोर मचाया हैं,
क्या कभी आप किसी ने कोई हिन्दू बनाया हैं।
उंच नीच जात पात छुआ छात????
कर बहुतो को भगाया हैं,
फिर उनको ईसाईयों,मुसलमानों ने गले लगाया है,
क्या कभी आप किसी ने कोई हिन्दू बनाया हैं।
बेशक भारत हिन्दू देश है,
मगर हिन्दुओं को छोड़ सब के लिए छूट विशेष हैं।
यहाँ देश के अभिन्न अंग कश्मीर से हिन्दुओं को उजाड़ा जाता है,
मगर हिन्दुओं का ठेकेदार कोई भी न आगे आता है,
जो आता है वो गड्याली आंसू बहाता है,
गले तो आंतकवादियों को ही लगाता है।
वैसे कहने को गाय हमारी माता है,
इस गाय माता का रखवाला अब विधाता है।
यहाँ हिन्दुओं को दिखा दिखा कर कुछ गौ मास खाते है,
मगर हम उनका कुछ भी न बिगाड़ पाते हैं।
क्योकि हमारे खद्दरधारी नेता उनके पीछे खड़े नजर आते है।
देखिये ये हमारे नेता औरों को तो जोड़ते है,
मगर हिन्दुओं को निसंकोच तोड़ते है,
हमें तोड़ तोड़ कर वोट बटोरते है।
फिर अकेले का अकेले का खून निचौड़ते हैं।
इसलिए हिन्दुओं संभल जाओ,
और ज्यादा धोखे न खाओ।
उंच नीच का फर्क मिटाओ,
सब को गले से लगाओ,
सीमाए लाँघ भारत को महाभारत बनाओ।
गर्व से जय हिंद का नारा लगायो।।।।"रैना"

No comments:

Post a Comment