Tuesday, April 9, 2013

hadtal aagjani khi jam lga hai

हड़ताल आगजनी औ चक्का जाम देखिये
सफेदपोश खद्दरधारी का यही काम देखिये।
खाते यहां का गाते है किसी और का राग,
भारत देश में रहते ऐसे नमक हराम देखिये।
दूसरों को देते सूफी रहने का उपदेश बाबा जी,
खुद मोह माया से ग्रस्त छलकाते जाम देखिये।
बेईमानी में जिसने तोड़ दिये है सारे रिकार्ड,
उस बाबू को मिले ईमानदारी का इनाम देखिये।
वो अक्सर बैठ जाता है अब सदन में जा कर,
जो होता कुख्यात नामी गुंडा बदनाम देखिये।
मतलब है सिर्फ वोट की रोटियां ही सेकना,
दाव पे लगाये जाते है रहीम और राम देखिये।"रैना"


No comments:

Post a Comment