Friday, February 15, 2013

मेरी एक खुली व्यंग्य कविता 

चाहे खेल के मैदान में हमने हर मैच हारा है,
मगर घोटाला विश्व चैम्पियन देश हमारा है।
महान हमारे नेता क्या खूब जलवा दिखा गये,
ऋषियों के देश को घोटाला चैम्पियन बना गये।
देखिये हमारे नेताओ ने क्या खूब हाजमा पाया है,
कुछ न बिगड़ा जी भर के कोयला चारा खाया है।
कुछ ने तोपों,टैंको,हवाई जहाजों से गोले मारे है,
अब हैलीकापटर के नाम पर नेताओं ने डकारें है।
वाह दंग देश वासी नेताओं का कमाल देख कर,
मुश्किल में है सी बी आई अपना हाल देख कर।
रैना"बेशक हमारे नेताओं ने महान काम किया है,
देश को विश्व चैम्पियन बनाने में योगदान  दिया है। "रैना"

No comments:

Post a Comment